Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > नगर निकायो को धीरे-धीरे इनकम बढ़ाने की जरूरत है- राकेश गर्ग

नगर निकायो को धीरे-धीरे इनकम बढ़ाने की जरूरत है- राकेश गर्ग

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या | कलेक्ट्रेट सभागार में राकेश गर्ग मा0 अध्यक्ष नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में नगरीय निकायो में पारदर्र्शी एवं वैज्ञानिक प्रणाली से सम्पत्तियो का मूल्यांकन एवं सम्पत्ति कर का निर्धारण कर उनके वित्तीय संसाधनो में वृद्धि करने की आवश्यकता को पूर्ण करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला में विभिन्न नगर पालिकाओ की वित्तीय क्षमता की समीक्षा, राजस्व के विभिन्न स्रोतो की दक्षता का मूल्यांकन किया जिससे कि इसमें बृद्धि की जा सके और नये स्रोतोे का भी सृजन किया जा सके। राज्य में नगरीय निकायो की सभी सम्पत्तियो की गणना करना या कराना और एक डाटावेस विकसित करना, सम्पत्ति कर विवादो का न्याय निर्णयन करना, भूमि और भवनो के मूल्यांकन में विशेषज्ञता के विकास सहित प्रयोगकर्ता प्रभारो, संसाधन पैदा करने और उसके मूल्यांकन के क्षेत्र में एसे अन्य कृत्यो को निष्पादित करने जैसे विभिन्न विन्दुओ पर चर्चा हुई। कार्यशाला में श्री गर्ग ने कहा कि नगर निकायो को धीरे-धीरे इनकम बढ़ाने की जरूरत है इसके लिए सभी ई0ओ एक्ट एवं धाराओ की विशेष जानकारी रखें। आगे आने वाले समय में इनकम का सबसे बड़ा स्रोत हाउस टेक्स होगा इसके लिए बायोलाज बनाने पर विशेष ध्यान दे। टेक्स कलेक्शन की प्रक्रिया को सरल करे जो काम करें सुनिश्चित करे कि आगे उसकी मेंटीनेंश कैसें होगी। टेक्स पेयरो को टैक्स से संबंधित जानकारी देने के लिए एसएमएस और ई0मेल से कनेक्ट करे। उन्होंने मण्डल के सभी ई0ओ0 सम्बन्धित नगरीय निकायो की वित्तीय क्षमता की समीक्षा और राजस्व की संसाधनो की कार्यक्षमता के निर्धारण के सम्बध में सूचनाए/विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जबतक नगर निकाय की अपनी आमदनी नही होगी तब तक वे अपना विकास नही कर सकते है। श्री गर्ग ने अयोध्या में साफ-सफाई की व्यवस्था और अच्छी करने के निर्देश दिये।
कार्यशाला में मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने बोर्ड को मंडल के विभिन्न जनपदो के नगर निकायो की स्थित से अवगत कराते हुए बताया कि मंडल में एक मात्र नगर निगम अयोध्या नगर निगम है। नगर निगम बनने के बाद से अयोध्या नगर निगम ने तेजी से अपने संसाधन विकसित किये है इसमें सरकार का भी पूरा सहयोग रहा है नगर निगम में कई पद रिक्त है।उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर निगम में सरकार के मंशानुसार पालीथीन व थर्माकोल को बैन कर दिया गया है। प्रदेश के नगर निकायो में सर्वाधिक जुर्माना नगर निगम अयोध्या में कराया गया है। उन्होंने मंडल के नगर निकायो की मुख्य समस्याओ को बताते हुए कहा कि कुछ ई0ओ0 के द्वारा एक से अधिक निकायो को देखा जा रहा है जिससे वे अपनी भूमिका के साथ न्याय नही कर पाते है जिससे विकास की गति धीमी हो जाती है। कार्यशाला में बोर्ड के सदस्यो ने नगर निकायो की आय को बढ़ाने, संसाधनो में वृद्धि के उपायो व सम्पत्ति कर एवं अन्य करो के पारदर्शी निर्धारण जैसे विषयो को समयक रूप से परिचित कराया। में बोर्ड के सदस्य शिवशंकर, ओएन सिंह, शंकर सिंह, आरएन पाल, सहित मण्डल के अन्तर्गत आने वाले समस्त नगर निकायो (नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत) के नगर आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *