Home > अवध क्षेत्र > अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके के पर 293 श्रमिकों व उनके परिवारों में 65 लाख 62 हजार का स्वीकृति-पत्र वितरण किया गया   

अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके के पर 293 श्रमिकों व उनके परिवारों में 65 लाख 62 हजार का स्वीकृति-पत्र वितरण किया गया   

सोनभद्र –  अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके के पर सोमवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में समारोह पूर्वक श्रमिकों का सम्मान करते हुए श्रमिक लाभ के स्वीकृति-पत्र किये गये वितरित। मा0 सांसद श्री छोटेलाल खरवार, सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, प्रभारी जिलाधिकारी श्री रामाश्रय द्वारा संयुक्त रूप से श्रम विभाग में पंजीकृत 293 श्रमिकों व उनके परिवारों को 65 लाख 62 हजार से अधिक स्वीकृति-पत्र व चेक किया गया वितरित। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित श्रमिक सम्मान और लाभ वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मा0 सांसद श्री छोटेलाल खरवार ने कहा कि जिले में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों का पंजीकरण कराया जाय। पंजीकृत मजदूर भी योजनाओं का लाभ उठायें। भारत सरकार व प्रदेश की लोकप्रिय सरकार मजदूरों के भलाई के लिए पूरी तरीके से तत्पर हैं। मजदूर सेवा वास्तव में देश सेवा है, जिस देश के मजदूर संगठित हैं और उनका हक समय पर मिल रहा है, वह देश यकीनन तरक्की कर रहा है। मजदूरों को मजबूत किये बिना देश तरक्की नहीं कर सकता, लिहाजा मजदूर हकीकत में राष्ट्र की ताकत हैं, जिस देश के मजदूर कुशल है और उनका हक समय से मिल रहा है, वह देश लगातार तरक्की की तरफ अग्रसर है। उन्होंने मजदूरों का आहवान किया कि मजदूर शिक्षित हों, संगठित हो और समय आने पर संघर्षशील भी हों। मा0 सांसद ने मजदूरों का आहवान् किया कि वे अपनी तरक्की के साथ ही प्रदेश व देश की तरक्की के लिए पंजीकृत मजदूर के रूप में कार्य करें और अपने हक को पाने के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि जिले में जो मजदूरों में पंजीकरण की संख्या लगभग 85 हजार है, उसे अभियान चलाकर बढ़ाया जाय। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सम्बोधित करते हुए मा0 सदर विधायक श्री भूपेश चौबे ने कहा कि ‘‘ श्रमेव जयते ‘‘ की परम्परा हमारे देश की रही है। मजदूर वर्ग एक स्वाभिमानी वर्ग है, जो अपनी मेहनत से ही देश को आगे बढ़ाता है, इन्हीं की मेहनत से देश के कलकारखाने व विकास परक कार्यों को गति मिलती है। हकीकत में मजदूरों के बल पर ही देश का विकास होता है। मजदूर दुनिया की बड़ी ताकत हैं, हमारे जिले के मजदूरों को उचित सम्मान व मजदूरी हर हाल में मिलनी चाहिए, जिस देश के मजदूरों का सम्मान हुआ है, हकीकत में वह देश सम्मान के शिखर पर पहुंचा है। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को प्रभारी जिलाधिकारी श्री रामाश्रय, उप श्रमायुक्त पिपरी श्री राकेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर श्री विशाल यादव, भारतीय जनता पार्टी के श्री धर्मवीर तिवारी, रामनवल आचार्य, सत्य प्रकाश कुशवाहा आदि ने सम्बोधित करते हुए मजदूरों की तारीफ की। समारोह में मा0 सांसद श्री छोटेलाल खरवार के अलावा मा0 सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, प्रभारी जिलाधिकारी श्री रामाश्रय, उप श्रमायुक्त पिपरी श्री राकेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर श्री विशाल यादव, भारतीय जनता पार्टी के श्री धर्मवीर तिवारी, रामनवल आचार्य, सत्य प्रकाश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी नेसार अहमद, मीडिया के पदाधिकारीगण, श्री सी0पी0 पाण्डेय, यूयस पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में पंजीकृत मजदूर व गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *