Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > महेन्द्र त्रिपाठी को पुनः बनाया गया अयोध्या प्रेस क्लब का अध्यक्ष

महेन्द्र त्रिपाठी को पुनः बनाया गया अयोध्या प्रेस क्लब का अध्यक्ष

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या ।  श्रृंगारहाट स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में क्लब के पुर्नगठन के लिए बैठक अायोजित की गई  |  बैठक में निर्वाचन प्रबन्धक  वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर सफरी वाला की देख रेख में सम्पन्न हुआ , प्रबन्ध  समिति व सभी पत्रकारों की सर्व सम्मति से अयोध्या प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर पुनः महेन्द्र त्रिपाठी को चुना गया  | अन्य पदाधिकारियो का भी चुनाव प्रबंध समिति व अध्यक्ष की सहमति से किया गया जिसमें महासचिव पुनीत मिश्र, उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव, सचिव के बी शुक्ल, संयुक्त सचिव अनूप कुमार, उप मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव , व अतुल चौरासिया, कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मौर्या को चुना गया  | अयोध्या प्रेस क्लब के संरक्षक मण्डल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ, महन्त नृत्य गोपाल दास जी, महंत सुरेश दास, महंत जन्मेजय शरण, शिव नारायण दास, व पत्रकार के के शुक्ल, राजेन्द्र सोनी, जगदीश प्रसाद शुक्ल, को बनाया गया है  |
कार्यकारिणी सदस्यों में चंदन श्रीवास्तव, अरविन्द गुप्ता, देवर्षिराम त्रिपाठी, दधिबल कुमार तिवारी, सूर्यांश मिश्र, अबुल बसर खान, शिव सामंत मोर्या, वीरेश कुमार श्रीवास्तव, वैभव तिवारी “बाबा “, सत्य प्रकाश अग्रहरि, नितिन मिश्र, महेश आहूजा, गोविन्द चावला, अतुल नारायण, शरद शर्मा, रघुवर शरण, कमलाकांत सुन्दरम, को सर्व सम्मति से नामित किया गया  |  प्रेस क्लब अध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रेस क्लब अयोध्या के पदाधिकारियों का गठन हो गया है जल्द ही एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलकर प्रेस क्लब की आधारशिला व शिलान्यास के लिए समय की मांग करेगा  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *