Home > अवध क्षेत्र > परिजनों नें पितामह राजा राज रघुबर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अर्पित कर दी श्रद्धांजलि व किया गरीबों को भोजन वितरण।

परिजनों नें पितामह राजा राज रघुबर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अर्पित कर दी श्रद्धांजलि व किया गरीबों को भोजन वितरण।

निघासन खीरी। लालबाग नगर निगम स्थित झण्डी पार्क मूर्ति स्थापना दिवस पर आज दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को झंडी राज परिवार के सभी सदस्यों द्वारा उनके पूर्वज श्रद्धेय राजा राज रघुबर सिंह की झण्डी पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उल्लेखनीय है कि सन 1916 को झंडी पार्क को जो एक समय झण्डी स्टेट स्थित जनपद खीरी के राज परिवार की निजी संपत्ति हुआ करती थी, उसको नगर निगम लखनऊ को देने वाले उस समय के तत्कालीन स्वर्गीय राजा राज रघुवर सिंह जी जिन्होंने यह संपत्ति और इतनी बड़ी सौगात लखनऊ शहर व नगर निगम को दान दिया था व आज से लगभग 21 वर्ष पूर्व आज ही के दिन उनके सम्मान में 24 अक्टूबर सन 2000 को इस मूर्ति का अनावरण उनके पौत्र स्वर्गीय राजा बृजराज सिंह के द्वारा उस समय के तत्कालीन मेयर डॉक्टर एस. सी. राय जी के साथ तत्कालीन नगर विकास राज्यमंत्री श्री शिवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ था जिसे मूर्ति स्थापना दिवस के रुप में परिवार मनाता है। आज 24 अक्टूबर को राजा राज रघुवर सिंह की याद में उनके प्रपौत्र राजा राज राजेश्वर सिंह , कुँवर राज विजय राज सिंह , उनकी पौत्रवधू रानी भक्ति देवी व समस्त झंडी राज-परिवार यहां पर एकत्रित हुआ व अपने पूर्वज राजा रघुवर सिंह जी को माल्यार्पण कर गरीबों में प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में उनके रांची से पधारे हुए राजा साहब के रिश्तेदार बड़ा लाल गोविंद नाथ शहदेव एवं अखिलेश्वरी प्रताप सिंह टिकारी, युवराज राम मनोहर नाथ शहदेव सहित अन्य परिजन यहां पर एकत्रित हुए…!!!*
स्वर्गीय राजा साहब को शत-शत नमन…!!! विनम्र श्रद्धांजलि…!!!
आप हमारी यादों में सदैव बने रहेंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *