Home > अवध क्षेत्र > कई अधिकारियों ने बाढ़ में निभाई अपनी पूरी जिम्मेदारी

कई अधिकारियों ने बाढ़ में निभाई अपनी पूरी जिम्मेदारी


खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने गौशाला में खुद जाकर गायों को पानी से निकालने का किया कार्य
निघासन खीरी। विकास खण्ड निघासन में कई अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है वो चाहे जिस विभाग के क्यों न हो फिर चाहे वो खाकी हो,या फिर विकास विभाग सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझ कर अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाया है। अभी हाल ही में एक मामला देखने को मिला जी हाँ विकास खण्ड निघासन की ग्राम पंचायत रकेहटी की गौशाला में अचानक बाढ़ का पानी जा घुसा और पूरी गौशाला जल मगन हो गयी। तो निघासन के तेजतर्रार खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई ग्राम विकास अधिकारी जैसे विनय मौर्या, पवन कुमार द्विवेदी,विवेक सक्सेना, उपदेश वर्मा ने गौशाला में जा कर सभी गायों को पानी से निकाल कर ऊंचे स्थान पर पहुँचाने का कार्य किया है। उस कठिन परिस्थितियों में सभी अधिकारियों ने उन गायों को चारा देना दवा देना उनकी देख रेख करना और उसको सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का कार्य पूरी रात जग जग कर किया है। कभी कभी जीन अधिकारियों ,व कर्मचारियों की बुराई करते हम लोग नही थकते है। उन पर किंतनी जिम्मेदारी होती है। वो ये सब बया किया है। इस गौशाला ने जहाँ कोई जा नही सकता था उस जगह पर घुस घुस कर गाये निकाली गयीं है। अपनी जान जोखिम में डाल कर गायों की जान बचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *