Home > अवध क्षेत्र > 04 अभियुक्तों को आलाकत्ल तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार

04 अभियुक्तों को आलाकत्ल तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे के 04 अभियुक्तों को आलाकत्ल तमंचा व कारतूस सहित 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के दौरान थाना फूलबेहड पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 328/2020 धारा 302/34/323/504/506 IPC के वांछित 04 नफऱ अभियुक्तो लल्लूराम यादव पुत्र छेद्दू यादव, त्रिभुवन यादव पुत्र छेद्दू यादव, अतुल यादव पुत्र लल्लूराम यादव, अनुराग यादव पुत्र त्रिभुवन यादव सर्व निवासीगण ग्राम श्रीनगर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी को ग्राम तेन्दुआ मे बनी ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 02 अदद अवैध देशी तमन्चा(आलाकत्ल),02 अदद खोखा कारतूश 01 अदद जिन्दा कारतूश व 01 अदद मिस कारतूश 315 बोर का बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 329/2020व 330/2020 अन्तर्गत धारा 3/25 A ACT पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा 8 सितंबर की शाम को मृतक के घर के पीछे ही मृतक की पत्नी पारुल के विवाद को लेकर ओमप्रकाश यादव उर्फ माताप्रसाद उम्र करीब 34 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दिया था व मृतक के भाई श्रीधर को भी मारापीटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *