Home > अवध क्षेत्र > भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर जिला कार्यालय नवीन मार्केट में साधु , संत , पुजारी एवं गुरुओं का पूजन एवं सम्मान किया

भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर जिला कार्यालय नवीन मार्केट में साधु , संत , पुजारी एवं गुरुओं का पूजन एवं सम्मान किया

कानपुर। शनिवार को आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर जिला कार्यालय नवीन मार्केट में साधु , संत , पुजारी एवं गुरुओं का पूजन एवं सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के द्वारा आए हुए सभी गुरुओं का माला एवं अंग वस्त्र दान किया गया। आए हुए गुरुजनों के पास जाकर उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों ने उन्हें फल मिष्ठान एवं माला इत्यादि के साथ सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आज जैसे ही पार्टी कार्यालय में संत जनों का आगमन हुआ उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया एवं हर हर महादेव के नारों के साथ उनका अभिवादन किया।
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज पार्टी कार्यालय में सिद्धनाथ मंदिर मठ के महंत अरुण पुरी , नवाबगंज के दंडी महाराज , साध्वी सा स्वरूपा एवं आनंदेश्वर मंदिर मठ के महंत इच्छा स्वरूप का आगमन हुआ। आए हुए सभी गुरुजनों ने अपने आशीर्वचनों से सभी को ढेरों आशीर्वाद दिया एवं फल मिष्ठान ठंडाई आदि प्रसाद स्वरूप भेंट किया।
समस्त भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए अरुण पुरी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के संस्कार ही हैं जो आज पार्टी को मजबूती प्रदान किए हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नीचे तक सभी को आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से भारतीय जनता पार्टी और उनके कार्यकर्ता सदैव तरक्की की ओर अग्रसर रहें।
महंत अरुण पुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा करती है उन्होंने कहा कि आज पार्टी के अथक प्रयास से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के मुंबई मंदिर का निर्माण आरंभ हो गया है और पार्टी के ही प्रयासों से भविष्य में हम मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर और बनारस में भोलेनाथ जी के मंदिर की भव्यता को भी देख पाएंगे।
जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मर्यादा में रहते हुए सदैव अपने संस्कारों के अनुरूप ही सेवा भाव से बिना जात पात के भेद को मानते हुए सेवा में लगे रहते हैं उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के हृदय में उनके संत जनों गुरुजनों आदि के लिए बहुत ही सम्मान भाव है इसलिए आप सब हमारे सदैव पूजनीय हैं और आप सब गुरुजनों के आशीर्वाद से हम अन्य दलों द्वारा समाज में फैलाई जा रही कुरीतियों को सत्ता के माध्यम से दूर करने में कोई भी कोर-कसर या कमी नहीं छोड़ेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के संस्कारी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को सर्वोपरि मानते हैं और आज उसी के कारण वीकेंड लॉकडाउन के दौरान भी लगातार हमारी जरूरतमंदों की सेवा के लिए निष्ठा में कोई भी फर्क नहीं पड़ा है।
आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर के समस्त मंडलों में गुरुजनों के पास जाकर उनका सम्मान किया गया।
आज इस दौरान वीरेश त्रिपाठी संतोष शुक्ला अवधेश सोनकर जितेंद्र शर्मा (राजू शर्मा) प्रमोद त्रिपाठी रंजीता पाठक डॉ जन्मेजय सिंह आशा पाल सत्येंद्र पांडे विनय पटेल सुनील जायसवाल रिचा सक्सैना धीरज बाल्मिक पारस मदान रिषी गुप्ता रोहित साहू सत्यम शुक्ला गौरव पांडे दीपक चौहान श्यामू तिवारी अर्पित गुप्ता रामा शंकर अग्रहरी पीयूष शर्मा मनोज आदि उपस्थित रहे।

*कानपुर मुख्य संवाददाता कुलदीप सिंह*
                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *