Home > अवध क्षेत्र > भारत और नेपाल के जिला स्तरीय अधिकारियों के मध्य आयोजित हुई समन्वय बैठक

भारत और नेपाल के जिला स्तरीय अधिकारियों के मध्य आयोजित हुई समन्वय बैठक

अवध की आवाज 
लखीमपुर खीरी । सोमवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक पूनम गौरीफंटा बॉर्डर पहुंचे। जहां जनपद लखीमपुर खीरी एवं नेपाल राष्ट्र के कैलाली अंचल के अधिकारियों के मध्य समन्वय बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई हुई। समन्वय बैठक में भारत की ओर से लखीमपुर खीरी के जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक पूनम, एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह, उप जिलाधिकारी (पलिया) पूजा यादव सीओ प्रदीप कुमार वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वही नेपाल राष्ट्र की ओर से कैलाली अंचल के मुख्य जिलाधिकारी (सीडीओ) यज्ञ राज बोहरा, एसपी (APF) कमल प्रसाद तिउसीना, एसपी अनुपम शमशेर जबरा, अनुसंधान ब्यूरो नेपाल के विकास थापा मौजूद रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधिक्षक पुनम ने निघासन चौराहे पर रूक कर दुकानदारो से वार्ता कर मास नही तो सामान नही की बात कही तथा दुकानदारो से कहा कि दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी दो गज की दूरी बनाये जाने का पालन अवश्य कराये इस दौरान एस डी एम ओपी गुप्ता,सीओ प्रदीप वर्मा,कोतवाल भानू प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *