Home > अवध क्षेत्र > सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटों ने भाजपा प्रत्याशी के पति जिलाध्यक्ष परवेश कटियार पर कान्धी गांव में किया जानलेवा हमला।

सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटों ने भाजपा प्रत्याशी के पति जिलाध्यक्ष परवेश कटियार पर कान्धी गांव में किया जानलेवा हमला।

कानपुर देहात। सपा जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव के बेटे अजय ने वोट मांगने के दौरान भाजपा प्रत्याशी रानू कटियार के पति जिलाध्यक्ष परवेश कटियार को रोका था।गांव वालों को डराया धमकाया, भाजपा समर्थकों को देख लेने की दी धमकी। सपा और भाजपा के समर्थकों के बीच हुई नोक झोंक, दोनों ओर के समर्थक घायल। पहले भी कई बार लोगों के ऊपर हमला कर चुके हैं रामसिंह यादव के बेटे। राजपुर प्रथम जिला पंचायत सीट निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव की सपा समर्थित पत्नी उर्मिला यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार की पत्नी रानू कटियार हैं भाजपा प्रत्याशी। सपा निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव के गांव औडेरी के पास है कान्धी गांव। थाना डेरापुर क्षेत्र के कान्धी गांव का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *