कुलदीप मिश्रा अवध की आवाज
पिहानी, हरदोई। सैदापुर राभा में हुए दिनदहाड़े किसान हत्या कांड में मंगलवार की सुबह चार बजकर पन्द्रह मिनट पर दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैदापुर मे किसान की हुई दिनदहाड़े हत्या में पिहानी कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। दो अभियुक्तों को पुलिस ने उसी दिन मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। एक मुख्य आरोपी को राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया था इसी क्रम में कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला व उनकी टीम के योगेंद्र सिंह ,राजेश दुबे, कृष्ण मूर्ति मोर्या, पवन सिरोही, कपिल मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, के के तिवारी, राजेश यादव, ने कुलदीप पुत्र प्रतिपाल व झंकार पुत्र बलवीर निवासी सैदापुर को दत्यौनापुर पुल के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार करना शेष रह गया है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।
रिपोर्टर:कुलदीप मिश्रा पिहानी