Home > अवध क्षेत्र > समय पर कूडा न उठने के शहरी परेशान

समय पर कूडा न उठने के शहरी परेशान

नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में समय पर नही उठ रहा कूडा, सफाई कर्मचारी सडक के किनारे लगाते है ढेर।
कानपुर नगर | शहरी विकास मत्रालय द्वारा जारी की गयी लिस्ट में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत रैकिंग में कानपुर शहर प्रदेश में जहां प्रथम स्थान पर है वहीं देश में आठवें नबंर पर आया है। लेकिन स्थित इससे थोडी सी भिन्न यह है कि कानपुर की सडके, बिजली, पानी की व्यवस्था तथा गंदगी के अम्बार कुछ अलग ही बंया कर रहे है। जगह जगह कूडे के ढेर लगे है। सफाईकर्मी समय पर झाडू नही लगा रहे है झाडू लग जाती है तो कूडे का उठान सही समय पर नही हो रहा है। जीटी रोड पर सहित पूरे शहर की सडको पर इसका नजारा साफतौर पर देखा जा सकता है। महज कागजो पर की गयी खानापूर्ति से शहर स्मार्ट सिटी नही बन सकता। कानपुर नगर की जनता कई समस्याओं से लगातार जूझ रही है और यह समस्या कम भी नही हो रही है बेहिसाब बिजली कटौती, गडढायुक्त सडके, बजबजाती नालियां, टूटी पाइप लाइने, सडकों पर फैली गदंगी कुछ और ही बंया करता है। चन्द्र नगर सहित अन्य पाॅश इलाको में भी अब गंदगी का अंबार लगता है। चंद्रनगर चकेरी रोड, लालबंगला क्षेत्रवासियों की माने तो यहां सफाई कर्मचारी समय पर झाडू नही लगता। झाडू लग भी जाती है तो सडक किनारे दुकानो के बाहर कूडे का ढेर लगा रहता है। बताया कि पार्षद सहित एरिया के जेडएसओ को भी सूचित किया जा चुका है। ऐसे में कुछ ही देर बाद एकत्र कूडा फिर सडकों पर होता है। वहीं कई क्षेत्रों में यही हाल है, सुबह झाडू लगने के स्थान पर 9 बजे या उसके बाद झाडू लगती है, अब ऐसे के कूडा कितनी देर में उठेगा यह पता नही होता। शहर के पाॅश इलाके भी गंदगी की गिरफत में है लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही दे रहे।
बाॅक्स में-
नियमित उठ रहा कूडा, दूर होगी शिकायत
लाल बंगला, चकेरी रोड, चंद्र नगर जोन-2 के जेडएसओ ने इस पर कहा कि सडको पर कहीं भी कूडा डंप नही है और यदि सफाईकर्मी देर से झाडू लगाता है या कूडा उठान में कहीं देरी हो रही है तोे तत्काल इसे दूर किया जायेगा। झाडू के बाद कूडा उठने मेें देरी नही होगी वहीं उन्होने बताया कि क्षेत्र के कूडा डंप करने वाले स्थानो पर अब कूडा नही लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *