Home > अवध क्षेत्र > नृत्य महोत्सव थिरक-2019 का आयोजन

नृत्य महोत्सव थिरक-2019 का आयोजन

इस आयोजन से मिलेगी शास्त्री नृत्य विधाओं को नई दिशा
कानुपर नगर, वैदिक डांस एण्ड म्यूजिक अकादमी के द्वारा ऑर्डिनेन्सक्लब में आगामी 3 अक्टूबर को वार्षिक महोत्सव थिरक-2019 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी देते हुए अकादमी की अध्यक्षा वर्षा दीक्षित ने बताया कि इस महोत्सव का उदेदश विलुप्त हो रही शास्त्रीय नृत्य विधाओं को एक नई दिशा और रूप देना है साथ ही सभी आयु वर्ग के लोगों को एक मंच प्रदान करना है जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। वर्शा ने बताया हीरे को तो हर कोई पहचान सकता है लेकिन कुछ ऐसे पत्थर भी होते है जिनको तराशना पडता है। ऐसे शिष्यों को तराशते हुए उनकी प्रतिभा औरकला के प्रदर्शन के लिए अकादमी द्वारा यह महोत्सव किया जाता है। इस महोत्सव में 90 प्रतिभागी हिस्सा लेगे। कार्यक्रम में नगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हांगी। वार्ता में वर्षा दीक्षित, अभिषेक कनौजिया, सौम्या मोहनी शुक्ला, सोनाक्षी दीक्षित, प्रियंका सक्सेना, सचिन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *