Home > अवध क्षेत्र > कार्यक्रम में बेखौफ शातिर ने बीजेपी विधायक की काट ली जेब, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

कार्यक्रम में बेखौफ शातिर ने बीजेपी विधायक की काट ली जेब, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

कानपुर देहाता | जिले के भाजपा पार्टी के विधायक के साथ हुई घटना का बड़ा मामला सामने आया। यहां शातिर जेबकतरों ने इस बार बीजेपी विधायक के ही लंबी चपत लगा दी। इस घटना के बाद समूचे जिले में जोर शोर से चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल 19 अक्टूबर को गांधी संकल्प यात्रा के समापन पर उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की जनसभा कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में हुई थी। यहां जिले के भोगनीपुर विधानसभा विधायक विनोद कटियार कार्यक्रम को लेकर व्यस्त थे। कार्यक्रम के दौरान किसी अज्ञात शातिर जेबकतरे ने विधायक की जेब में रखे 1 लाख रुपए ताड़ दिए। जनसभा समापन के बाद जब वह वापस अपने आवास पहुंचे तो जेब में रुपए न देख सन्न रह गए। वहीं जानकारी पर पता लगा कि उनके साथ संदीप सचान की जेब में रखे 21 हजार 500 रुपए गायब हो गए। घटना की जानकारी होते ही विधायक ने जानकारी कि लेकिन कुछ पता न चला। मामला विधायक से जुड़े होने के चलते अफसर भी चौकन्ना हो चले हैं। मामले को लेकर विधायक विनोद कटियार ने रसूलाबाद थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। फिलहाल थाना पुलिस इस घटना को लेकर सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि जनसभा कार्यक्रम में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है। जेबकतरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *