कानपुर। 20 नवंबर 2023 को इस्कॉन कानपुर के द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर भक्ति वैभव गौशाला करो वन उन्नाव में गोपाष्टमी मा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
गोपाष्टमी अत्यंत विशेष तिथि है इसी दिन भगवान श्री कृष्णा और भगवान श्री बलराम ने गौचारण आरंभ किया था इसके पूर्व उन्हें केवल बछड़ों को साथ ले जाने की अनुमति थी।
लक्षावृतेषु सुरभिर अभिपालयंतम।
ब्रह्म संहिता में ब्रह्मा जी बताते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को गोवंश अत्यंत प्रिय है इसीलिए उनका नाम गोपाल भी है।
श्रील प्रभुपाद ने कहा था
“कृष्ण हमेशा गायों के साथ रहते हैं और गाय भी कृष्ण के साथ हमेशा खुश रहती हैं।
श्री कृष्णा व्यक्तिगत उदाहरण से बताते हैं कि कैसे गाय की रक्षा करनी चाहिए ,कृष्ण स्वयं ग्वाले बन के आते हैं।”
इस महा महोत्सव में सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया और श्री भगवान की कृपा प्राप्त की।
हरे कृष्ण महामंत्र के अद्भुत संकीर्तन ने समस्त वातावरण को कृष्ण प्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
इस पवित्र दिवस के उपलक्ष पर यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
साथ ही गायों के अत्यंत सुंदर
श्रंगार ने सभी को आकर्षित किया और भक्तों के द्वारा गौ-ग्रास सेवा संपन्न कराई गई।
कृष्ण कथा के माध्यम से सभी को गौ माता की महिमा के विषय में ज्ञान प्राप्त हुआ और श्री भगवान से उनके सुंदर संबंध की भी अत्यंत अद्भुत व्याख्या की गई।
अंत में सभी भक्तों के लिए कृष्ण प्रसाद वितरित किया गया जिससे सभी ने संतुष्टी का अनुभव किया।