Home > अवध क्षेत्र > भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा द्वारा नव भारत मेले का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा द्वारा नव भारत मेले का आयोजन

कानपुर।। देश के प्रधान सेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत नवभारत मेला का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष आदरणीय शिवांग मिश्रा जी द्वारा कानपुर महानगर स्थित रघुशीला गेस्ट हॉउस विजय नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ..*

*आज कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि कानपुर महापौर अम्मा मा० प्रमिला पाण्डेय जी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री मा० सुरेश अवस्थी जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बहन निष्टा कटियार जी, प्रदेश संयोजक मा० संजीव पाठक जी एवं भाजपा वरिष्ठ नेता मा० अनूप पचौरी जी उपस्थित रहे….

कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत से हुआ, कार्यक्रम मे मा० नरेन्द्र मोदी जी के जीवन चरित्र विषयक प्रदर्शनीय लगाई गई, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं सम्बंधित स्टाल लगाए हैं, कार्यक्रम का आकर्षण कुछ दिव्यांग बच्चों द्वारा रचनात्मक एवं देश भक्ति पर आधारित संस्कृतिक प्रस्तुति, प्रदर्शनीय झांकी, रंगोली, राम आरती, सेल्फी स्टॉल, कवि सम्मेलन, गीत आदि कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई…। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष आदरणीय शिवांग मिश्रा जी ने युवा मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अद्भुत एवं सफल कार्यक्रम की कानपुर उत्तर के समस्त भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं प्रिय भाई जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा जी ने सभी प्रतिभागियों, जिला पदाधिकारियों, जिला कार्य समिति सदस्यों एवं सभी मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *