Home > अवध क्षेत्र > बाइकों की भिडंत में प्रिटिंग प्रेस संचालक की मौत, दो गंभीर

बाइकों की भिडंत में प्रिटिंग प्रेस संचालक की मौत, दो गंभीर

फर्रुखाबाद | राजेपुर। रफ्तार ने प्रिंटिग प्रेस संचालक की जान ले ली। जबकि दो बाइक सबार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जबकि घायलों की हालत भी चिंता जनक बनी हुई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी 36 वर्षीय अभिषेक राठौर पुत्र कौशलेन्द्र सिंह की राजेपुर कस्बा में प्रिंटिंग की दुकान है। उसकी पत्नी रेनू उजरामऊ अपने मायके में ही शिक्षा मित्र के पद पर तैनात है। सोमबार सुबह थाना राजेपुर क्षेत्र ग्राम चित्रकूट के निकट बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में सामने से आ रही बाइक पर सबार दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना की सूचना पर डायल 100 मौके पर पंहुची। दरोगा उदयराज सिंह ने तीनो को 10.20 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा डॉ० प्रदीप कुमार ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों अज्ञात बाइक सबारों की अभी शिनाख्त नही हो सकी। मृतक की माँ सरला देवी व पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अभिषेक की बाइको से भिडंत में सिर में गंभीर चोट आयी जिससे उसकी मौत हो गयी। वही दूसरी बाइक पर सबार दोनों अज्ञात युवकों के भी सिर में ही गंभीर चोट आयी। चिकित्सकों का कहना है यदि यह लोग हेलमेट लगाये होते तो शायद जान बच जाती। फिलहाल अभिषेक की मौत पर अफसोस हर किसी को है। अभिषेक की तीन बेटी है। और वह तीन बहनों में अकेला ही भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *