Home > अवध क्षेत्र > अवैध संबंधों के शक होने के चलते पति ने पत्नी की फावडे से निर्मम हत्या

अवैध संबंधों के शक होने के चलते पति ने पत्नी की फावडे से निर्मम हत्या

रसूलाबाद कानपुर देहात। पत्नी पर अवैध संबंधों के शक पर पति ने फावड़े से हमला करके पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड रहीम रसूलाबाद में कमला देवी(45) पत्नी चंद्र शेखर के पति चंद्रशेखर द्वारा फावडे से वार करने पर कमला देवी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मृतक महिला के पुत्रों ने बताया कि उसका पिता अक्सर मां पर शक किया करता था जिसके चलते कई बार मारपीट भी हुई। बुद्धवार को तो सारी हदें ही टूट गई। शक के चलते पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वहीं आरोपी पति चंद्रशेखर ने रसूलाबाद कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया और हत्या का कारण आए दिन की कलह बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *