Home > अवध क्षेत्र > अरविंद कुमार शर्मा एम.एल.सी को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अरविंद कुमार शर्मा एम.एल.सी को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

कानपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में शनिवार को कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसकी घोषणा यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की हैं। वहीं इस घोषणा में प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दो प्रदेश मंत्री घोषित किए गए है। जिसके अनुसार यूपी का उपाध्यक्ष पदाधिकारी के पद पर स्वतंत्र देव सिंह ने ए के शर्मा को नियुक्त किया हैं. ए के शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी भी बताया जाता है। जो विधान परिषद के सदस्य भी है। पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार अर्चना मिश्रा को पार्टी की प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। वहीं, अमित वाल्मीकि को भी प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। ए के शर्मा के एमएलसी बनने के बाद से ही उन्हें यूपी सरकार में डिप्टी सीएम व कैबिनेट में मंत्री बनने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद इन अटकलों को विराम लग गया है। बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की थी जिसके बाद संगठन विस्तार किया गया।*
*अवध की आवाज कानपुर संवाददाता अमित शुक्ला*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *