Home > अवध क्षेत्र > अपने बाबा के साथ गंगा नहाने आया किशोर डूबा

अपने बाबा के साथ गंगा नहाने आया किशोर डूबा

तीन बहनो में इकलौते पुत्र की मौत पर मचा कोहराम
कानपुर नगर। बिठूर के ब्रम्हावर्त घाट पर फतेहपुर के किशुनपुर गांव से अपने पडोस में रहने वाले चाचा के साथ आया किशोर डूब गया। मंगलवार की घटना के बाद कल बुधवार को काफी प्रयासों के बाद गोताखोरो को किशोर का शव मिला। वहीं किशोर की मौत की सूचना पर उसके परिजनो में कोहराम मच गया। किशोर तीन बहनो में अकेला भाई था। जानकारी के अनुसार फतेहपुर के किशुनपुर गांव के रहने वाले तथा खेती-किसानी का काम करने वाले राकेश कुमार के परिवार में पत्नी उर्मिला तथा तीन पुत्रियां ममता, नमिता और ननकी है। उनके एक 16 वर्षीय पुत्र का नाम सुनील था। बताया जाता है कि सुनील जहानाबाद के एक इंटर काॅलेज में हाई स्कूल का छात्र था। मंगलवार को राकेश के पडोस में रहने वाले अपने बाबा शिवभजन के साथ सुनील गंगा नहाने के लिए गया था। राकेश ने बताया कि उन्हे सूचना मिली कि उनका पुत्र गंगा में डूब गया है। वहीं बताया गया कि गंगा नहाते समय सुनील अचानक गायब हो गया काफी ढूंढने के बाद जब उसका कोई पता नही चल सका तो बिठूर थाने में सूचना दी गयी। वहीं गंगा नहाते समय गंगा में डूबने की आंशका व्यक्त की गयी। गोताखोरो ने मंगलवार की रात में ही तलाश शुरू की लेकिन सुनील का कोई पता नही चल सका। वहीं जानकारी पाते ही सुनील के घर में कोहराम मच गया तथा पिता, माता और सुनील की बहने बिठूर पहुंच गयी। बुधवार की सुबह गोताखोरो ने एक बार फिर प्रयास शुरू किया। ब्रम्हावर्त घाअ के पास ही सुनील का शव मिला। सुनील का शव देखकर परिजन चीख उठे। बहने बेहोश हो गयी। देखने वालो की आंखे नम हो गयी, किसी के यह नही समझ आ रहा था कि शोकाकुल परिजनो को संतावना कैसे दी जाये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *