Home > अवध क्षेत्र > औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों से रेलवे द्वारा ऑक्सीजन सीधे गोविंदपुरी पहुँची

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों से रेलवे द्वारा ऑक्सीजन सीधे गोविंदपुरी पहुँची

कानपुर नगर | कोरोना महामारी के पीड़ितों की संख्या अत्यधिक होने के कारण शहर लगातार ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहा है। ऑक्सीजन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए गत दिनों भाजपा कानपुर महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर ऑक्सीजन को रेल द्वारा सीधे कानपुर उतारने की मांग की थी। इसी क्रम में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों के फलस्वरूप आज रेलवे द्वारा ऑक्सीजन सीधे गोविंदपुरी यार्ड कानपुर डिप्टी सी डी आर एम हिमांशु जी तथा एडीएम सिटी अतुल जी व टर्मिनल मैनेजर अमित जी की देखरेख में लाई गई।
कानपुर में ऑक्सीजन के सीधे उतरने से कानपुर में मरीजों को बहुत लाभप्रद होगी समय पर ऑक्सीजन मिल पाने से मरीजों की जान बच सकेगी। निश्चित रूप से कानपुर में ऑक्सीजन का सीधे उतरना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगा। आज जब ऑक्सीजन रेल द्वारा गोविंदपुरी यार्ड कानपुर पहुंची तब वहां उपस्थित सभी प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर द्वारा ऑक्सीजन रेल का स्वागत किया गया। आज स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील बजाज व उनके साथ जिला महामंत्री संतोष शुक्ला जितेन्द्र शर्मा रोहित साहू दीपक चौहान आदि उपस्थित रहे।

संवादाता इरशाद अहमद के साथ प्रेम सिंह पारस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *