Home > अवध क्षेत्र > कन्नौज में संदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

कन्नौज में संदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

कन्नौज। कन्नौज जिले में शुक्रवार शाम से लापता युवक का शव शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के सहारे लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे युवक के पिता ने उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। बता दें कि कोतवली तिर्वा रतापुर्वा गांव निवासी 27 वर्षीय पिंकू राजपूत टेंट में काम करता था। शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब भाइयों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीकर घर से निकाला था। शनिवार सुबह शव उसका शव गांव से कुछ दूरी पर सिरसा के पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक के पिता अमरसिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के भाई सुनील, अनीस, बहन पिंकी, मां लक्ष्मी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *