Home > अवध क्षेत्र > नगर पालिका ने चलाया मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान

नगर पालिका ने चलाया मास्क ना लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान

चेकिंग अभियान में 4000 हजार रुपये वसूला गया

संवाददाता कुलदीप मिश्रा

(पिहानी): हरदोई। कस्बे में मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया तथा दर्जनों लोगों के चालान किए गए।
पिहानी कस्बे में नगर पालिका द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर मास्क ना लगाने वाले दो पहिया वाहन चालको का चालान कर जुर्माना वसूला गया। नगर पालिका कर्मचारी अमित कुमार,रमाकांत,अवनीश अवस्थी,विवेक मिश्रा की मौजूदगी में चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों तथा मास्क का प्रयोग न करने वाले वाहन चालको में हड़कंप मचा रहा। लोग आड़े तिरक्षे गाड़ी लेके निकलते नजर आये।
रिपोर्टर:कुलदीप मिश्रा पिहानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *