Home > अवध क्षेत्र > माता भगवती ट्रस्ट पिहानी की टोली ने सम्पन्न कराया कार्यक्रम

माता भगवती ट्रस्ट पिहानी की टोली ने सम्पन्न कराया कार्यक्रम

अवध की आवाज
संवाददाता कुलदीप मिश्रा
पिहानी, हरदोई। हरियावां ब्लॉक परिसर में सोलह जोड़ो ने साथ फेरे लेकर एक दूसरे का हाथ थामते हुए नई जिंदगी की शुरुआत की। समस्त कर्मकांड माता भगवती ट्रस्ट पिहानी की टोली ने सम्पन्न कराए। ब्लॉक परिसर में हरियावां के सात,टड़ियावां के सात और पिहानी के दो जोड़ों ने एक दूसरे के साथ फेरे लेते हुए उन्हें अपना जीवन साथी माना। वैदिक मंत्रों के साथ वर वधू ने एक दूसरे को जयमाला डाला तो तालियों की गढ़गढ़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। टोली नायक प्रियंक दीक्षित ने विवाह संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन के सुझाव दिए। उन्होंने वर और वधू दोनो को प्रतिज्ञाएं दिलाते हुए एक दूसरे का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पति और पत्नी दोनो एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करे,परिवार के फैसले में एक दूसरे की सहमति लेकर ही आगे बढ़े। कार्यक्रम में आए अतिथियों बीडीओ संध्या रानी,हरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह,पिहानी प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह,टड़ियावां प्रमुख राजेश सिंह,निवर्तमान प्रधान नन्हे सिंह,उज़ैर सिद्दीकी आदि ने वर वधू को मंत्रोच्चार के साथ पुष्प वर्षा करते हुए आशीर्वाद दिया। प्रदीप त्रिपाठी की संगीत टोली ने मंगलगीत के माध्यम से वर वधु को आशीर्वाद दिया। माता भगवती देवी ट्रस्ट पिहानी के स्वयंसेवको रामलखन सविता,विपुल मिश्रा,अरविंद राठौर,प्रियम गुप्ता,सागर पांडेय मोनू,रजनी मिश्रा,अरविंद मौर्या,अमित राठौर,पुष्पा मिश्रा,अमन गुप्ता,लवली,बबली,अनुराधा शुक्ला,शीलू आदि ने विवाह कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देखीं। सभी जोड़ो को सरकार की ओर से उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *