Home > अवध क्षेत्र > डॉक्टरों की मनमानी मरीजों के लिए बनी बवालेजान

डॉक्टरों की मनमानी मरीजों के लिए बनी बवालेजान

जिला अस्पताल में ओपीडी में समय से नहीं पहुंच रहे डॉक्टर
घंटों इंतजार करने के बाद भी मरीजों को नहीं मिला रहा बेहतर इलाज
मंगलवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों के केबिन के बाहर मरीजों को करना पड़ा इंतजार
कन्नौज। लाख कोशिशों के बाद भी इत्रनगरी की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मनमानी मरीजों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। यहां पर डॉक्टर समय से नहीं आ रहे है। लेकिन समय पूरा होते ही अपने केबिन से निकल जाते है।इलाज कराने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिम्मेदार लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की बजाए बचाने पर अमादा रहते है। जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। कोरोना काल में भी सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अस्पताल का आलम यह है कि सुबह आठ बजे की बजाए डॉक्टर दोपहर बाद अस्पताल पहुंच रहे है। जिसके चलते मरीजों को डॉक्टरों के केबिनों के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को भी ओपीडी में कई डॉक्टर दोपहर बाद पहुंचे। केबिनों के बाहर लंबी कतारें देख कुछ मरीजों को देखने के बाद अपने अपने केबिन बंद घर को निकल गए। इलाज न मिलने पर कई मरीज मायूस होकर घर वापस लौट गए। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी का कहना है कि डॉक्टर समय पर आते है। मरीजों के न होने पर वार्ड में राउंड पर चले जाते है। एक डॉक्टर की गाड़ी जाम में फंस गई है। जिसके चलते वह समय से नहीं पहुंच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *