Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > श्री राम की नगरी में जिला प्रशासन करायेगा 150 जोड़ो का सामुहिक विवाह

श्री राम की नगरी में जिला प्रशासन करायेगा 150 जोड़ो का सामुहिक विवाह

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
फैजाबाद | भगवान श्री राम की नगरी में जिला प्रशासन करायेगा 150 जोड़ो का सामुहिक विवाह, जिसमें जनपद के प्रभारी मंत्री, सांसद सभी विधायक, नगर निगम के महापौर, गणमान्य व्यक्ति, वीवीआईपी व वरिष्ठ अधिकारी होगें शामिल। भव्य आयोजन के लिये जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता के संग कलेक्ट्रेेट सभाकक्ष में की बैठक। जिसमें सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी हुये शामिल। जिलाधिकारी ने बताया कि 9 फरवरी को अयोध्या नगर निगम के लेडीज क्लब 12 से 2 बजे के मध्यं होगा सामुहिक विवाह। जिसमें सामुहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को उनके रीति रिवाज के माध्यम से एक-दूसरे को बंधन में बांधकर जिला प्रशासन द्वारा विवाह प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। जिसके लिये कार्यक्रम स्थल पर रजिस्ट्रार अपने सभी अभिलेख लेकर बैठेगें। उन्होने आगे बताया कि सामुहिक विवाह में कोई कमी नही रहने पायेगी, जिला स्तरीय सभी अधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होनें यह भी बताया कि हर जोड़े को उसके निवास से जिला प्रशासन द्वारा वाहन से जो फूलों से सजे रहेगें लाया जायेगा तथा सामुहिक विवाह के पश्चात् उसी से उनके आवास तक भेजा जायेगा। जिसके लिये सम्भागीय परिवहन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। सामुहिक विवाह स्थल पर लगभग 1500 लोगो के प्रीतिभोज की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी निभायेगें। ए0डी0एम0 सिटी व एस0पी0 सिटी सुरक्षा व्यवस्था में लगेगें तथा सजावट, टैण्ट, फूल माला की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गयी है।
जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने आगे बताया कि जनपद के 150 जोड़ो को सामुहिक विवाह हेतु चिन्हित किया गया है। जिला प्रशासन लगातार उनके सम्पर्क में है, उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य परिवार के लोग जो सामुहिक विवाह में अपने पुत्र या पुत्री का विवाह कराना चाहते है वे उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर 04 फरवरी तक अपना पंजीयन करा सकते है। उन्होनें कहा कि सामुहिक विवाह में होने वाला हर खर्च को जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जायेगा। सामुहिक विवाह को यादगार बनाने के लिये हर सम्भव प्रयास शुरू कर दिये गये है। जो प्रधान या अन्य लोग अपने क्षेत्र के जोड़ो को सामुहिक विवाह में लाते है या पंजीकृत कराते है उन्हें शासन व जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तति पत्र भी दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में शामिल होने वाले कन्या के दाम्पद जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु 20 हजार रू0 कन्या के खाते में जमा की जायेगी यदि कन्या विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा है तो उसके खाते मे 25 हजार की धनराशि जमा कर दी जायेगी। उपरोक्त के अतिरिक्त लड़की के कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन व मोबाइल पर 10 हजार रू0 का जिला प्रशासन द्वारा व्यय किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि सामुहिक विवाह के आयोजन मे ऐसे सम्भ्रांत गणमान्य नागरिको का सहयोग लिया जा रहा है जो सामुहिक विवाह का आयोजन कराते रहे है ऐसे लोगो का उनके सहयोग के लिये जिला प्रशासन अलग से कार्यक्रम कर सम्मानित करेगा। कहीं से कोई कमी न रहे इसके लिये विकास विभाग के अधिकारियों को भी अलग से दायित्व सौंपे गये है। कार्यक्रम के आयोजन पर वीडियो एवं फोटोग्राफी यादगार के लिये कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि हर कन्या का हाथ पीले करने में जिला शासन व जिला प्रशासन अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर मधुशुदन नागराज हुगली, रूदौली पंकज सिंह सहित उप जिलाधिकारी बीकापुर, मिल्कीपुर, सोहावल सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *