Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > पूर्व डीजीपी श्री राजकुमार विश्वकर्मा को सूचना आयुक्त बनाए जाने पर प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने हार्दिक शुभकामनाएं दी अयोध्या

पूर्व डीजीपी श्री राजकुमार विश्वकर्मा को सूचना आयुक्त बनाए जाने पर प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने हार्दिक शुभकामनाएं दी अयोध्या

अयोध्या।  उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के लिए मुख्य सूचना आयुक्त और 10 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की है। इसमें राज्य के पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश का नया सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। पूर्व आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ ही विभिन्न जनपदों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा फैज़ाबाद के पूर्व एस एस पी भी रह चुके हैं तथा अयोध्या के पत्रकारों से उनका बेहद लगाव रहा है प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी व दैनिक जागरण अयोध्या ब्यूरो चीफ रमाशरण अवस्थी ने राज्य सूचना आयुक्त बनाये जाने पर बधाई देकर नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्त राज कुमार विश्कर्मा जी को शुभकामनाएं दी है | तथा इनके अलावा सुधीर कुमार सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), गिरजेश कुमार चौधरी (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), डॉ दिलीप कुमार अग्निहोत्री (एसोसिएट प्रोफेसर), पद्म नारायण द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार), स्वतंत्र प्रकाश (वरिष्ठ अधिवक्ता), मोहम्मद नदीम (वरिष्ठ पत्रकार), राजेन्द्र सिंह, शकुंतला गौतम (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी), राकेश कुमार (पूर्व न्यायिक अधिकारी) और विरेन्द्र प्रताप सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) को प्रदेश का सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है| सभी सूचना आयुक्त को बधाई शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *