Home > अवध क्षेत्र > व्यस्त रहने वाले स्टेट हाइवे से वाहन चोरी, डायल 100 पर उठे सवाल

व्यस्त रहने वाले स्टेट हाइवे से वाहन चोरी, डायल 100 पर उठे सवाल

विष्णु गुप्ता
सोनभद्र/चोपन चोपन थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट में बीती रात एक 4 चक्का वाहन को चोर 24 घण्टे लगातार व्यस्त रहने वाले स्टेट हाइवे से उड़ा ले गए। घटना का पता उस समय चला जब वाहन मालिक राकेश गर्ग पुत्र स्वर्गीय सतपाल गर्ग जब सुबह उठे तो वाहन को नहीं पाया। अपने आँखों के सामने स्विफ्ट डिजायर वाहन को ना पाकर उनके तो होश उड़ गए। धीरे-धीरे वाहन गायब होने की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। आपको बता दे कि, कुछ दिन पहले भी कस्बे के एक लॉज में चोरी हुई थी। लॉज में सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद चोर का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वही पिछले महीने गायब हुए बाइक का पता लगाने में पुलिस प्रशासन अभी तक नाकाम ही साबित हुई है। वही लगातार चोरी की घटना होने पर महिला सुरक्षा एवं जनसेवा की सावित्री देवी ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि, नगर में हो रही चोरी का खुलासा आखिर प्रशासन क्यों नहीं कर पा रही है। क्या फायदा है डायल 100 पर सरकार को इतना खर्च करने का। जब कस्बे में वो भी रोड पर चोरी हो जाती है।|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *