लखिमपुर। सिंगाही, कोरोना महामारी के दौरान नगर को साथ सुथरा रखने और इसके साथ कोरोना के बीच अपनी सेवाएं देने वाले नगर पंचायत कर्मियों का सम्मान संसद रत्न खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी द्वारा किया। नगर चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र व पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को रैन कोट दिए गए। वहीं क्वारंटाइन सेंटर पर काम करने वाले कर्मियों को पीपीई किट और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. एम आर सेठी, एन यू खान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, पूर्वोत्तर रेलवे बोर्ड के सदस्य त्रिलोकीनाथ देवङिया, अर्बन बैंक के संचालक सुनील बत्रा, पैकरमा गुप्ता, अपून भंडारी, सालिकराम मिश्र, उमाशंकर शुक्ल, संजय तिवारी, दिनेश अग्रवाल, रमाकांत जायसवाल, विवेक श्रीवास्तव बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विकास मिश्र, प्रज्ञानंद श्रीवास्तव महामंत्री मोहित त्रिवेदी, नगर पंचायत के सभी सभासद व व्यापार मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
Home > अवध क्षेत्र > कोरोना महामारी के दौरान नगर को साथ सुथरा रखने और इसके साथ कोरोना के बीच अपनी सेवाएं देने वाले नगर पंचायत कर्मियों का सम्मान