अमेठी। आरएनएस। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अन्र्तगत चल रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रवास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संग्रामपुर मण्डल के भावलपुर सेक्टर में हुई, बैठक में पं0 दीन दयाल उपाध्याय के ब्यक्तित्व व इतिहास पर चर्चा हुई। पार्टी के नये कार्यकर्ता बनाये गये। जिले भर में पार्टी के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान के तहत सेक्टर वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रवास किया और केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य किया। यह अभियान 10 मई से प्रारम्भ होकर 25 मई तक चल रहा है। इस क्रम में भावलपुर सेक्टर में एक समीक्षा बैठक की गयी जिसमें प्रवासी डा0 अवधेश मिश्र, विपिन शुक्ल, सोनू तिवारी, रबीन्द्र, पंकज, रबी प्रताप, भूपेन्द्र, राजकुमार, हरिकेश, आनन्द, आलोक सहित तमाम लोग मैजूद रहे।