Home > अवध क्षेत्र > मानव वन्य जीव संघर्ष निवारण एवं प्रबन्धन कार्यशाला 14 नवम्बर को

मानव वन्य जीव संघर्ष निवारण एवं प्रबन्धन कार्यशाला 14 नवम्बर को

नन्दकुमार कश्यप

बहराइच । जंगली हाथियों द्वारा फसल क्षति के मुआवज़े में होने वाली कठिनाईयों एवं किसानों को जंगली हाथियों से बचाव तथा जंगल के किनारे बसे किसानों को वैकल्पिक अथवा वन्य जीवों से कम नुकसान वाली फसलों की जानकारी प्रदान करने के लिए कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग बहराइच व डब्लूडब्लूएफ-इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र स्थित इको अवेयरनेस सेन्टर में ‘‘मानव वन्य जीव संघर्ष निवारण एवं प्रबन्धन’’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इको अवेयरनेस सेन्टर कतर्नियाघाट में 14 नवम्बर 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से आयोजित कार्यशाला में राजस्व, कृषि, पशुपालन, उद्यान, वन तथा डब्लूडब्लूएफ-इण्डिया के विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जायेगी। यह जानकारी वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग ज्ञान प्रकाश सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *