Home > अवध क्षेत्र > मिहींपुरवा में हुआ काव्य संगोष्ठी का आयोजन

मिहींपुरवा में हुआ काव्य संगोष्ठी का आयोजन

मिहींपुरवा, बहराइच |राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम एवं अवधी सेवा संस्थान बहराइच के तत्वावधान में मंगलवार को मिहींपुरवा में काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।मिथिलेश कुमार जायसवाल ने अपनी रचना अवधी में सुनाया। उन्होंने कहा कि ,आज महिला काम करत है, संग देशवा कय नाम करत है, महिलाओं ने जोरदार तालियों से अभिवादन किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं की सफलता पर कविता के माध्यम से प्रकाश डाला। इन्हें हाल ही में मिले अवधी सम्मान के लिए महिलाओं और ब्लॉक एंकर पर्सन, नन्दकिशोर साह ने सम्मनित किया। पुरस्कृत किये जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर अनुराग पटेल, आशुतोष सिंह, मुन्नी देवी, सुषमा रानी, अर्चना विश्वकर्मा, अणु, रानी जायसवाल, प्रभा देवी, ममता, किरण, नीलम, माहेलाका सहित कई अन्य पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी और समूह की महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *