Home > अवध क्षेत्र > बढ़ती महंगाई किसान विरोधी बिल के खिलाफ सपा ने सौपां ज्ञापन 

बढ़ती महंगाई किसान विरोधी बिल के खिलाफ सपा ने सौपां ज्ञापन 

अवध की आवाज ब्यूरो सीतापुर

पिसावां सीतापुर। डीजल-पेट्रोल,रसोई घरेलू गैस सिलेंडर दामो में बेतहाशा वृद्धि,किसान विरोधी काला कानून, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण,हत्या,लूट,बलात्कार,छिनैती,अपहरण, भ्रष्टाचार,महिलाओ,व्यापारियों का उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के सम्बंध मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता अरुण दीक्षित मोनू के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोली को सौपां। मंगलवार को सपा नेता अरुण दीक्षित मोनू ने प्रदेश और देश मे भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला।इस दौरान अरुण दीक्षित मोनू ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जन मानस के साथ सभी वर्ग त्रस्त व अपने आपको ठगा व असुरक्षित महसूस कर रहा है।राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन को उप जिलाधिकारी महोली को सौपतें हुए उन्होने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार डीजल-पेट्रोल व घरेलू गैस सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि व विभिन्न वस्तुओं पर बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनमानस के सामने संकट उत्पन्न हो गया है ! केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि कानून से किसानों उनकी फसलों का उचित मूल्य नही मिल पायेगा,सरकार ऐसे काले कानून को तत्काल वापस ले योगी सरकार में हत्या ,लूट,छिनैती,डकैती अपहरण,बलात्कार में आई बाढ़ व ध्वस्त कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाया जाय।
केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीति निजीकरण से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, महगांई ,तानाशाही सरकारी संस्थाओं पर हिटलरशाहों के कब्जे पर अंकुश लगाया जाए। प्रदेश-देश मे आजादी के बाद भाजपा राज में बेरोजगारी सबसे ज्यादा बढ़ी है,रोजगार के नाम पर युवाओं के हाँथ में झुनझुना पकड़ा दिया गया है ! महिलाओं ,व्यापारियों के ऊपर उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जाय।इस मौके पर आशुतोष यादव,पवन शर्मा,मोहन मिश्रा, हर्षित वर्मा,अंश दीक्षित छोटू शुक्ला, मोहम्मद इस्लाम,कलीम,जैद आलम,योगेश यादव अंकित यादव,अभिषेक मिश्रा सहित तमाम नौजवान साथी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *