Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > विजया बैंक के एम डी ने बुजुर्गों के लिए पांच व्हील चेयर श्री राम जन्मभूमि में दान किया

विजया बैंक के एम डी ने बुजुर्गों के लिए पांच व्हील चेयर श्री राम जन्मभूमि में दान किया

अयोध्या के मंदिरों में श्री राम जन्मभूमि विश्व विख्यात है यहाँ प्रति दिन देश विदेश से हजारों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने आते हैं | दर्शन दो पालियो में कराया जाता है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते हैं | यहां दर्शन करने बच्चे ले लेकर बूढ़े तक आते हैं, कुछ इतने बुजुर्ग रहते हैं कि उनके लिए चलना फिरना मुश्किल हो जाता है | बुजुर्गों इसी परेशानियों को देखकर अयोध्या के वैद्य राम प्रकाश पाण्डेय ने दर्शन करने आए विजया बैंक के मैनेजर से बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद श्री राम जन्मभूमि में वृद्ध दर्शनार्थियों के दर्शन के लिए 5 व्हील चेयर विजया बैंक के जी.एम श्री डी के मिश्रा द्वारा पूरी टीम के साथ दान किया गया | इस मौके पर उपस्थित रहे श्री पिन्टू पांडे , मनोज दुबे, वैद्य आर पी पांडे ,बबलू मिश्रा ,गोपाल शुक्ला एडवोकेट, जोगी यादव, कक्कू पाठक ,आदि लोगों की उपस्थिति में प्रतिभा मिश्रा की ओर से किया वैद्य आर पी पांडे ने कहा है कि श्री मिश्रा जी के द्वारा सरजू घाट पर भी पानी के लिए वाटर कूलर और चार धाम स्थान पर भी एक वाटर कूलर की वह जल्द ही व्यवस्था करने आएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *