Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > सांसद जी ने लिया प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष श्री महेंद्र त्रिपाठी जी के भाई की पत्नी का हाल चाल 

सांसद जी ने लिया प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष श्री महेंद्र त्रिपाठी जी के भाई की पत्नी का हाल चाल 

अयोध्या। अयोध्या के जाने माने लोकप्रिय वरिष्ट पत्रकार व अयोध्या प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी जी लगातार लोगों की समस्याओं को सुलझाने का कार्य करते रहते हैं। लगभग चालीस वर्षों से पत्रकारिता करते हुए शासन, प्रशासन का सहयोग करते हुए लोगोँ की समस्याओं का निस्तारण करवाते हैं। आज इसी कड़ी में जब श्री महेंद्र त्रिपाठी जी के छोटे भाई की पत्नी जो कैंसर से पीड़ित हैं और अयोध्या के दर्शन नगर के राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। जिसको सुनकर अयोध्या के लोकप्रिय सांसद लल्लू सिंह जी ने हालचाल लेकर कुशलक्षेम लिया बेहतर चिकित्सा व्यवस्था व उपचार हेतु पीड़ित परिवार को मदद देने व जल्द स्वस्थ होने की कामना की। और प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी जी को हर संभव मदद के लिए आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *