Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > पुराने विवाद में चली गोली एक की मौत,चार घायल

पुराने विवाद में चली गोली एक की मौत,चार घायल

अयोध्या । जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में रिवाल्वर और रिपीटर से गोली मारकर से 30 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि 18 साल का दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के पीछे कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर पर हुआ बच्चो में विवाद बताया जा रहा है। इस विवाद के कुछ घंटों बाद ही यह गंभीर वारदात सामने आई है।घायल आयुष सिंह का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की तहरीर मिलने पर उसके आधार पर और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा में पुराने विवाद में अभिषेक सिंह, पंकज सिंह और विवेक सिंह के बीच अभिषेक सिंह के ही घर में बच्चों के मध्य मारपीट को लेकर कहासुनी में गोली चल गई। जिसमें घटना गोली में लगने से घायल विवेक सिंह पुत्र समर बहादुर को जिला अस्पताल में डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। वही आयुष सिंह पुत्र पंकज सिंह के गोली घायल करके निकल गयी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी पूराकलंदर रतन शर्मा दल बल समेत घटना स्थल पर पहुच गए और घायलों की इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया और घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर एवम पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह घटना स्थल पर पहुच गए और स्थित को नियंत्रण में ले लिया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में अबनपुर सरोहा निवासी आयुष सिंह पुत्र शैलेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ पंकज सिंह करीब 9 बजे इटौरा चौराहा के एक निजी कम्प्यूटर सेंटर में कोचिंग पढ़ने गया था किसी विवाद को लेकर अबनपुर सरोहा अभिषेक सिंह के भतीजे शेखर सिंह ने कोचिग सेंटर के बाहर बुलाकर आयुष सिंह की पिटाई कर दी जिस पर आयुष सिंह ने घटना की सूचना अपने परिजन को दी। जिस पर परिजन ने मारपीट के विषय मे शिकायत करने के लिए अभिषेक सिंह के घर गए जहां पर बातचीत में विवाद बहुत बढ़ गया। आवाज सुनकर बीच बचाव में विवेक सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह भी अभिषेक के घर पहुच गए। बात इतनी बढ़ गयी कि अभिषेक सिंह और पंकज सिंह के बीच की कहासुनी ने रौद्र रूप ले लिया और अभिषेक सिंह एवम उनके सहायक गनर ने गोली चला दी। जिस पर विवेक सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष को गोली लग गयी जिसमे विवेक सिंह की मृत्यु हो गयी वही घटना में आयुष सिंह उर्फ दीपेंद्र विक्रम सिंह पुत्र पंकज सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। गोली कांड के बाद दोनों पक्षो में जमकर लाठी डंडे और ईंट चले जिसमें तीन लोग भी घायल हो गए है। जिनका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी पूराकलंदर रतन शर्मा अपने दल बल समेत पहुच गए और घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी जिस पर सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुबन सिंह समेत अन्य थाना कैंट थाना इनायतनगर प्रभारी दल बल समेत घटना स्थल पर पहुच गए और अभिषेक सिंह के घर मे मौजूद ट्रैक्टर ,थार ,फॉर्च्यूनर ,समेत संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने कड़ी कार्यवाही का आदेश दिया। वही गोली कांड में एक अन्य विवाद भी सामने आया जिसमे शैलेन्द्र सिंह उर्फ पंकज सिंह पुत्र सभापति सिंह के यहां एक नौकर राजेश सिंह पुत्र राम शंकर निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश रहता था जो पंकज सिंह के यहां छोड़कर बगल अभिषेक सिंह के यहां कार्य करता था जिससे पंकज सिंह एवम अभिषेक सिंह में काफी तनातनी रहती थी।वही मृतक विवेक सिंह के पिता समर सिंह और भाई विपुल सिंह ने बताया उनके भाई सुबह 9 बजे गन्ना लादने जा रहे थे जिन्हें अभिषेक सिंह एवम सहयोगियों ने घर मे बुलाकर रिवाल्वर और रिपीटर से भून डाला। जिसमें उनके भाई विवेक सिंह की हत्या हो गयी विवेक सिंह की पिछले वर्ष शादी हुई थी एवम मृतक विवेक सिंह के अन्य 5 भाई है जिसमें एक भाई विनय सिंह मुम्बई में परिवार लेकर रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *