Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हुआ तो होगा आमरण अनशन- जगदगुरु परमहंसाचार्य जी 

हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हुआ तो होगा आमरण अनशन- जगदगुरु परमहंसाचार्य जी 

अयोध्या। तपसी छावनी के जगदगुरु स्वामी  परमहंसाचार्य जी लगातार राम मंदिर आंदोलन से लेकर ,जम्मू काशमीर की  धारा 370 हटाने तक लगातार आंदोलन करते आए हैं | श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए कई बार अनशन, आंदोलन, व धरना दिया, यही नहीं परमहंसाचार्य जी ने मंदिर बनवाने के लिए अपने शरीर को न्योछावर तक कर चिता पूजन भी कर दिया | कई बार तो प्रशासन का कोप भाजन भी बनना पड़ा , लेकिन स्वामी जी ने हार नहीं मानी , और सुप्रीम कोर्ट को मंदिर बनाने के लिए  फैसला देना पड़ा | लेकिन स्वामी परमहंसाचार्य जी का यह धरना प्रदर्शन, अनशन नहीं रूकेगा | अब परमहंसाचार्य जी महाराज हिन्दुस्तान को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सभी को पहले  ही पत्र  देकर हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने की मांग की है  | इसी कड़ी में तपसी छावनी के जगदगुरु पीठाधीश्वर परमहंसाचार्य जी महाराज ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि अब समय आ गया है हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने का  लिए हम 7 नवम्बर से आमरण अनशन करगें | जिसके लिए सभी हिन्दू संगठन तैयार हैं अयोध्या में बहुत भीड़ होगी हमारे अनशन में लाखों की संख्या में हिन्दू शामिल हो रहे हैं | जगदगुरु परमहंसाचार्य जी महाराज ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति की मांसिकता वाले लोग गलत बयानवाजी करते हैं , उन्होने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं , यह देश पुजारियों का नहीं है | परमहंसाचार्य जी महाराज ने कहा कि जिस तरह से 1990 में जम्मू काशमीर में हिन्दुओ को प्रताड़ित किया जाता था जिन्दा जला दिया जाता था बीच सडंको पर काट दिया जाता था, लेकिन जब से मोदी जी ने धारा 370 हटाई है | तब से  वहां के हिन्दुओं में  आशा दिखाई दी कि अब वहां का हिन्दू खतरे में नहीं है | 
जगदगुरु परमहंसाचार्य जी ने कहा कि मुस्लिमों की सोची समझी साजिश है, हिन्दुअों का धर्म परिवर्तन, बहन बेटियों की इज्ज़त से खेलना हिन्दुअों की हत्या करवाना, कट्टरपंथी विचार धारा के लोग हिन्दुअों को खत्म करना चाहते हैं , हिन्दुस्तान को मुस्लिम देश बनाना चाहते हैं | अगर सभी सनातनी अभी नहीं जागे तो वह दिन दूर नहीं हिन्दुओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा | जब देश बंटवारा हुआ तो मुस्लिम देश बना ,इसाई देश बना, 157 देश मुस्लमों के तो एक देश हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता | अत: हिन्दुस्तान को संवैधानिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए | देश की 80 प्रतिशत जनता को हत्या से बचाने के लिए , गौ हत्या बन्द कराने के लिए, बहन बेटियों की रक्षा के लिए मैं 7 नवम्बर से आमरण अनशन पर बैठूंगा जिसमें  लाखों हिन्दू, सनातनी शामिल हो रहे हैं,| उन्होंने प्रशासन को सचेत किया कि आप सभी लोग, अभी से तैयारी कर लें भीड़ काफी हेगी   जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है | इस मौके पर, सभी पत्रकार, पुलिस विभाग के अधिकारी व संत महान्त मौजूद रहे  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *