Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या में महिला की आठ क्यूआरटी टीम का गठन

अयोध्या में महिला की आठ क्यूआरटी टीम का गठन

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या। फैसले के बाद जनपद में महिला की क्यूआरटी टीम का गठन हुआ।वही क्यूआरटी टीम में जनपद अयोध्या के समस्त थानों से कुल 82 महिला कर्मी प्राप्त हुई थी जिनमें से 56 चुस्त-दुरुस्त महिला कर्मियों का चयन हुआ।सभी को ट्रेनिंग दी गई।संदिग्धों की पहचान, प्राथमिक उपचार,दंगा नियंत्रण,रबर बुलेट व स्वचालित हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।वही महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे के नेतृत्व में जनपद में आठ क्यूआरटी शेरनी टीम का गठन किया गया। जिसमें चार क्यूआरटी शहर क्षेत्र में और दो क्यूआरटी टीम दिन में व दो क्यूआरटी टीम रात्रि में भ्रमण करेंगी। वहीं देहात क्षेत्र में भी चार क्यूआरटी टीम भ्रमण करेंगी।दो क्यूआरटी दिन व दो क्यूआरटी रात में भ्रमण करेंगी। सभी क्यूआरटी टीम बोलेरो गाड़ी से भ्रमण करेंगी। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्यूआरटी शेरनी टीम प्रभारी महिला थानाध्यक्ष प्रियन्का पाण्डेय व पूरी टीम का सम्मानित किया गया प्रियंका पाण्डेय-महिला थानाध्यक्ष ने क़हा क़ि यह कार्य न केवल एक चुनौती है़ बल्कि एक सम्मान भी है़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *