Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या >  अयोध्या नगर निगम के द्वारा वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया है 

 अयोध्या नगर निगम के द्वारा वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया है 

अंबिकानन्द त्रिपाठी 

अयोध्या। नगर आयुक्त विशाल सिंह  अयोध्या नगर निगम के द्वारा वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया है  में चौक वार्ड के मोहल्ला ठठरैया, कौशल पुरी कॉलोनी व वा देवकाली बाईपास पर चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड कंधारी बाजार, हनुमानगढ़ी वार्ड के मोहल्ला रामनगर व कंटेन मेंट जोन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ला, विजेंद्र वर्मा आदि उप स्थित रहे। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से प्रभावी रोकथाम हेतु लॉकडाउन के नौवें दिन भी टैंकर एवं फायर स ब्रिगेड द्वारा सभी व्यवसायिक क्षेत्रों,  मुख्य मार्गाें, राजकीय कार्यालयों धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया व शमशान स्थल व जमथरा घाट को भी सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ साथ लक्ष्मण घाट, स्वर्गद्वार, देवकाली, मीरापुर ,मणिराम दास छावनी ,रामकोट , राम पैड़ी, बेगमगंज ग ढ़या, रेतिया, राठहवेली , नवीन मंडी सी आर पी एफ कैंप, चांदपुर सी आर पी एफ कैंप व दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम प्रशासन कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत बेहद संवेदनशील है, सैनिटाइजेशन टीमे पूर्ण सक्रियता के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पादित कर रही है। नगर निगम अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। नगर निगम द्वारा कन्टेन्मेनट जोन व उनके आस पास के क्षेेत्रों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी समितियों द्वारा  वार्डो का निरीक्षण एवं निरंतर जागरूकता/ व्यापक प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है । परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत शमशान स्थलों पर भी सभी मूलभूत सुविधाओं व लकड़ी आदि का प्रबंधन सुनिश्चित कराया जा रहा है। चिकित्सा में उपयोग होने वाले चिकित्सीय वाहनों, एम्बुलेन्स एवं अन्य वाहनों को भी निरन्तर सैनिटाइज कराया जा रहा है। 

आम जनमानस से प्राथमिकता पर वैक्सीनेशन कराए जाने ,सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने  , अनावश्यक रूप से घर से न निकलने की अपील की गयी है। इसके साथ साथ थोड़ी थोडी देर पर हाथ को सैनिटाइजर या साबुन से धोने व स्पर्श के किये जाने वाले तल यथा मेज, टोटी, सिटकनी, कुर्सियों के हत्थे फर्श, दीवारों, खिड़कियों को नियमित समयान्तराल पर सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से पोछा लगाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है, वर्तमान में थोड़ी सी असावधानी जीवन को संकट में डाल सकती है। 

इसके अतिरिक्त नगर निगम अयोध्या द्वारा शिकायतों/सुझाव के सम्बन्ध में टोल फ्री नम्बर 18003131277 जारी किया गया है, जिस पर 24×7 सैनिटाइजेशन, साफ सफाई व नगर निगम से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करायी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *