Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अयोध्या नगर निगम की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त महोदय को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या नगर निगम की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त महोदय को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या | नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स की दरों को कई गुना बढ़ाने के विरोध में एवं अयोध्या नगर निगम के विभिन्न वार्डों एवं गलियों में व्याप्त जलभराव के साथ-साथ नगर निगम की दर्जनों विभिन्न सड़कों को गड्ढा मुक्त कर मरम्मत एवं निर्माण के संदर्भ में महानगर अध्यक्ष महंत सुनील पाठक जी के नेतृत्व में आदरणीय मंडलायुक्त मनोज मिश्रा जी से कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर ज्ञापन दिया एवं अनुरोध किया नगर निगम के सम्मानित निवासियों को उपरोक्त समस्या से निजात दिलाई जाए एवं हाउस टैक्स की दरों को संतुलित किया जाए प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामदास वर्मा टास्क फोर्स के पूर्व प्रदेश संयोजक एडवोकेट उमेश उपाध्याय जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल के अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता सेवादल के जिला उपाध्यक्ष संजय वर्मा महा नगर अध्यक्ष सेवादल बसंत मिश्रा अयोध्या महानगर सचिव मोहम्मद अहमद उर्फ टीटू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नंद कुमार सोनकर मजदूर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी चौबे जी महानगर उपाध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी महानगर सचिव अजमल खलील राकेश यादव रिशु यादव आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *