Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सतीश मिश्र “बाबा “जी ने सेना को सम्बोधित किया

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सतीश मिश्र “बाबा “जी ने सेना को सम्बोधित किया

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
फैजाबाद । आज पूरा विश्व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है समाज में महिलाओं को मान सम्मान व सुरक्षा मिल सके इसके लिए समाज में  सकारात्मक पहल लगातार जारी है  | महिलाओं  की सुरक्षा सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहने वाले श्री सतीश मिश्र “बाबा “जी  जो निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्य रेलवे बोर्ड  हैं   निर्भया सेना देश में  ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव समर्पित है |  निर्भया सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में  बहन नसरीन फातिमा जी जो राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं इनके कुशल निर्देशन में सैकड़ों प्रबुद्घ लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है  | राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए  हमारी निर्भया सेना के सभी जाँबाज सिपाही सदैव तत्पर है हमें सेना के प्रत्येक पदाधिकारी का सम्मान व सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है  |  श्री “बाबा” जी ने कहा कि निर्भया सेना भारतीय रेल में महिला रेल यात्रियों की सम्मान व सुरक्षा के लिए संकल्पित व समर्पित है “बाबा” जी ने  रेलवे के सभी विभाग के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि   महिलाओं की सुरक्षा सम्मान में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी |क्योंकि : नारी बड़ी महान है कर उसका सम्मान | जिस घर में  नारी का आदर रहे वो घर स्वर्ग समान | अौरत प्यार मुहब्बत करने वालों को शायद भूल जाए, लेकिन इज्जत करने वालों को कभी नहीं भूलती  | निर्भया सेना का “बाबा”जी ने  इसीलिए बनाया कि जिससे रेलवे में हर महिला को सम्मान व सुरक्षा मिल सके  | बाबा जी निर्भया सेना के गठन से ही आधी आबादी व बराबरी की बात करते  आ रहे हैं “बाबा”जी ने कहा कि मैनें निर्देशित किया है कि सेना में 50 प्रतिशत पद सम्मान महिलाओं को जरुर मिले जिसके लिए सेना के सभी पदाधिकारी पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं |  “भारतीय महिला रेल यात्री सुरक्षा सम्मान वर्ष” ईष्ट  कोस्ट  रेलवे भुवनेश्वर से 26अगस्त 2017से  मना रही है जो 1 फरवरी 18 अगस्त तक अनवरत जारी रहेगा  | “बाबा “जी ने कहा कि हमारी खूफिया सेना लगी हुई है रेलवे के अधिकारियों को खोजने में जो महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं उनको खोज कर उन्हें सम्मानित करने का काम हमारी सेना करेगी इसमे कोई संदेह नहीं है  | निर्भया सेना के राष्टीय अध्यक्ष श्री सतीश मिश्र ‘बाबा” जी ने आज अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि,  हम सभी मिलकर आदि शक्ति जगत जननी स्वरुप धरा के सभी नारियों का सम्मान करें | क्योंकि : नारी शक्ति स्वरुपणी है दुर्गा अवतार |  ममता की खान है, अौर शत्रु की तलवार  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *