बुलन्दशहर | थाना औरंगाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदशाहपुर में एक घर में हरित पुत्र कुवॅर पाल निवासी मुरादगढ़ी थाना खानपुर अपने चार अन्य साथियों के साथ घुस का एक 17 वर्षीय लड़की को ले जाने लगे। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा उक्त लोगों को घेर लिया गया, जिस पर हरित व उसके साथियो द्वारा फायरिंग की गयी उनके द्वारा की गयी फायरिंग व लिपटा झपटी में उनके एक साथी हरीश उपाध्याय पुत्र रूपचन्द्र निवासी ग्राम माइचा रिठौरी थाना ददरी गौतमबुद्धनगर की गोली लगने से घायल हो गया। लड़की की चाची व माॅ के सिर पर बट से मारने की चोटे आयी हैं। मौके से हरित व उसके तीन साथी भाग गये। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जहाॅं उक्त बदमाश हरीश उपाध्याय की मृत्यु हो गयी। मौके से 01 देशी पिस्टल 32बोर, 11 जिंदा कारतूस, 04 खोखा व 01 तंमचा 315 बोर, 01 जिदंा , 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।