Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को अयोध्या पुलिस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है |

स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को अयोध्या पुलिस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है |

अंबिका नन्द त्रिपाठी 

अयोध्या। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को अयोध्या पुलिस द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया|  इस अवसर पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा कैंप कार्यालय पर व जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसरों पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को सदभावना शपथ दिलायी गयी।

“मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूँगा/करूँगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता /करती हूँ कि में हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी। इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, महिला पुलिस सहित पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ में हिस्सा लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *