Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > साइबर क्राइम सेल, अयोध्या पुलिस का सराहनीय कार्य |

साइबर क्राइम सेल, अयोध्या पुलिस का सराहनीय कार्य |

अंबिका नन्द त्रिपाठी 

अयोध्या । प्रार्थी मुकेश पांडेय निवासी जमुआ मिल्कीपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया एवं बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से काल आयी एवं उसने स्वयं को फोनपे कंपनी का कर्मचारी बताकर प्रार्थी को गुमराह किया। खाता सम्बन्धित निजी जानकारी लेकर उसके खाते से 19,996 रूपयेे निकाल लिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरूद्ध़ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम सेल को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक/विभाग से पत्राचार किया गया एवं कुल 19,996 रूपये प्रार्थी के खाते में वापस कराये गये।  रूपये वापस होने पर प्रार्थी द्वारा साइबर क्राइम सेल का आभार व्यक्त किया गया।

साइबर क्राइम सेल टीमः-

प्रभारी साइबर क्राइम सेल श्री रतन कुमार शर्मा।

आरक्षी पंकज कुमार साइबर क्राइम सेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *