डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी ने किया विरोध प्रदर्शन
लखनऊ। राजधानी में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सोमवार को प्रसिद्ध साहित्यिक कृति गोदान को पाठ्यक्रम से हटाने को लेकर विरोध प्रर्दशन किया गया। डॉ राही मासूम रजा साहित्य अकादमी के बैनर तले लोगों ने केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा की घोर निन्दा करते हुए इसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गंदी कूटनीति करार दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार दीक्षित ने आरएसएस की कटु आलोचक करते हुए कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं आम जनमानस के दुख दर्द को व्यक्त करती है और आरएसएस गोदान को पाठ्यक्रम से हटा कर न केवल आम आदमी का अपमान कर रहा है बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद की अमर कहानी गोदान भारत के किसानों और गांवों की सच्ची तस्वीर पेश करती है फिर भी आरएसएस को इससे परेशानी हो रही है | केन्द्रीय हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचंद के उपन्यास गोदान को पाठ्यक्रम से हटाने के विरोध प्रदर्शन में राम किशोर, वंदना तथा वीरेंद्र त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।