विरेन्द्र प्रजापति
मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र मे शनिवार की दोपहर बखरिया देवारा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में कहां सुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें दोनो पक्षो से तीन लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बखरिया देवारा निवासी शीला देवी पत्नि अर्जुन यादव व विद्यानन्द पुत्र हरिश के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार की दोपहर दोनो पक्षो में कहां सुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष से चन्दन व देवी घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से कलावती पत्नि हरिश घायल हो गयी। घायल अवस्था में थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य मधुबन में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हुई मारपीट में प्रथम पक्ष के तहरीर पर पुलिस दुसरे पक्ष के पांच लोगो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।