Home > पूर्वी उ०प्र० > गांजा के साथ युवक लगा पुलिस के हाथ मधुबन

गांजा के साथ युवक लगा पुलिस के हाथ मधुबन

विरेन्द्र प्रजापति

मधुबन(मऊ)-स्थानीय कस्बा स्थित दुबारी मोड़ के समीप गुरूवार की सुबह चार बजे गश्त के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार युवक कीबाइक रूकवा कर तलाशी लिया। इस बीच उसके पास से दो किग्रा. प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे सम्बंधित धारा में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार थाने के उप निरीक्षक गंगाराम बिंद बुधवार की रात अपने हमराही पुलिस कर्मी धीरेन्द्र सिंह, संजय आदि के साथ लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर गश्त पर थे। कस्बा के दुबारी मोड़ स्थित तिराहे पर पुलिस पहुंची। तब तक कटघराशंकर को ओर से एक युवक को तेजगति बाइक से आते देख पुलिस ने शक के आधार रोककर जांच-पड़ताल किया, तो उसके पास से 2.40 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक समेत युवक को थाने लेकर चली आई। पकड़े गए युवक की पहचान बहरामपुर उंदुरा मोड़ निवासी राहुल जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल के रूप में हुई। पुलिस ने सम्बंधित धारा में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *