Home > स्थानीय समाचार > प्रत्युष के परिवार को हर सम्भव मदद- सुभाष यदुवंश

प्रत्युष के परिवार को हर सम्भव मदद- सुभाष यदुवंश

लखनऊ। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुभाष यदुवंश जी पूर्व मंत्री युवा मोर्चा स्व.प्रत्युष मणि त्रिपाठी जी के आवास पर जाकर उनकी पत्नी को सांत्वना एवं आश्वासन दिया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके भविष्य एवं आर्थिक सहायता के लिए मदद की जाएगी । भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्यूष जी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री के नाते अनवरत संगठन के काम में व्यस्त रहते थे इस दुख की घड़ी में संपूर्ण भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है उनकी हर संभव मदद की जाएगी और अपराधियों को गिरफ्तारी के साथ साथ सरकार उनको दंडित करने का भी काम करेगी । यह जानकारी युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनजंय शुक्ला ने दी। साथ मे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा जी ,ललित मिश्रा ,अनुभव मिश्रा ,पियंक पांडेय , संतोष जायसवाल ,राम अचल यादव मानक ,टिंकू सोनकर ,शैलेंद्र शर्मा ,अमन सिंह,और प्रदेश जिला के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *