Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > युवा मोर्चा की बंगरा में आसानी से तो माधौगढ़ में जद्दोजहद के बाद हुई घोषणा

युवा मोर्चा की बंगरा में आसानी से तो माधौगढ़ में जद्दोजहद के बाद हुई घोषणा

उरई। माधौगढ़-युवाओं में अपनी चर्चित छवि के लिए मशहूर बंधन द्विवेदी और शिवम सिंह को युवा मोर्चा का नया दायित्व मिल गया है। जिला नेतृत्व में बंधन को बंगरा मंडल अध्यक्ष वहीं शिवम सिंह को माधवगढ़ का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोषित किया है। बंगरा मंडल अध्यक्ष पर बंधन का नाम आसानी से तय हो गया लेकिन माधौगढ़ के लिए ऐनवक्त तक रस्साकसी चली। दोनों युवा भाजपा में 7 सालों से सक्रिय थे। जिनका उन्हें फ़ायदा मिला। उप्र में जब भाजपा की सरकार नहीं थी,तब ऐसे युवा नेता हिंदुत्व की धार मजबूत कर भाजपा के लिए जमीन तैयार करते थे। जिसके रूप में संगठन ने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के तौर पर इनकी ऊर्जा का इस्तेमाल करना सही समझा। बंधन द्विवेदी का नाता ब्राह्मणों के सशक्त गांव मिझौना से सबंध है तो शिवम का क्षत्रिय बाहुल्य हरौली गांव से नाता है। दोनों युवा नेताओं के सामने विधान सभा मे चुनौती होगी,कि ज़्यादातर युवाओं को अपने पक्ष में कर भाजपा को विजयश्री दिलाएं। अगर यह अपने आप को साबित कर लेंगे तो निश्चित ही भाजपा में दूर तक जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *