Home > पश्चिम उ० प्र० > उरई > भाजयुमो मण्डल इटौरा के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

भाजयुमो मण्डल इटौरा के तत्वावधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

अकबरपुर इटौरा जालौन। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल इटौरा के तत्वावधान में गाँधी जयन्ती के मौके पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दो अक्टूबर के उपलक्ष में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजपाइयों द्वारा तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। तिरंगा बाइक यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर आटा तक गई। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 2 अक्टूबर के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इटौरा मंडल में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। शनिवार को आटा चौराहे पर तिरंगा बाइक यात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया गया। हनुमान मंदिर चौराहे से लेकर आटा चौराहे तक तिरंगा यात्रा में आगे-आगे पैदल चलकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। तिरंगा बाइक यात्रा का नगर के बाजार में कई जगह भव्य स्वागत हुआ तथा पुष्पों की वर्षा व्यापारियों द्वारा की गई। यात्रा में भारी जन सैलाब भी दिखा। दो अक्टूबर के दिन हमारे दो महान पुरुष महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती होती है इसलिए पार्टी हाईकमान के निर्देश तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने जितना कार्य किया, आजादी के बाद से अब किसी सरकार ने नहीं किया पीएम मोदी ने गांव, गरीब, किसान, खोमचे-ठेलेवालों के विकास तथा उनका जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए बहुत काम किया है। कोई भी सरकार गरीबों के लिए इतनी योजनाएं लेकर नहीं आई, जितनी मोदी सरकार में आई है। किसानों के लिए बीमा योजना और सिंचाई योजना लागू की है। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक मोदी योगी सरकार में किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है।आजादी के बाद पहली बार देश में ऐसा लगा कि जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि यूपी के गांव-गांव को पक्की सड़कों से जोडा। हम देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कहा कि जनता भी हमसे और हमारे काम से खुश हैं। पहली बार जनता को ऐसा लग रहा हैं कि जनता की सरकार हैं। इससे जनता काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर किसी से भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया। वहीं उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया से देशवासियों को हो फायदा हो रहा है। गंगा सफाई में पीएम नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। जनधन योजना का लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। हम युवाओं को भी फायदा पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर विनय राठौर, महेन्द्र तोमर, शिवम तोमर, शिवम पाण्डेय, अंशुमान तिवारी अभिनव, मयंक अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, सुरभित गुप्ता, अजय पाल, देवेंद्र,पुरुष ,पवन राज,पंकज, मोहित,राजपाल ,रिंकू , संजय शर्मा, विक्रम महंत, मोहित शर्मा, लवकेश महंत सहित भारी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *