Home > पश्चिम उ० प्र० > शारदा प्रसाद धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा शिविर लगाया गया

शारदा प्रसाद धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा शिविर लगाया गया

उरई ,जालौन। ए.आई.सी.बी.दिल्ली तथा डी.ए.बी. डेनमार्क के सहयोग से शहर के शिवहरे उत्सव गृह उरई मैं दृष्टिबाधितों के लिए समुदाय आधारित प्रशिक्षण एवं पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दृष्टिवाधितो को उनके अधिकारों एवं क्षमताओं से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर रवि कांत द्विवेदी प्रतिनिधि भानु प्रताप वर्मा मंत्री भारत सरकार एवं शंकर लाल गुप्ता कर्वी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवम माल्यार्पण करके किया। आज के इस कार्यशाला में श्री शारदा प्रसाद धर्मार्थ सेवा सँस्थान के अध्यक्ष सिद्धू शिवहरे का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिले में इस समाज सेवी संस्था को हमेशा सहयोग देता रहूंगा। इसके बाद दृष्टिहीन संस्थान चित्रकूट के महासचिव गुप्ता जी ने नेत्रहीनों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। संस्था के परियोजना अधिकारी सुधांशु शुक्ला ने उन दृष्टिबाधितों से मिलवाया। जिन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से अपने जीवन में बदलाव लाया है और बताया कि संस्था द्वारा चयनित 276 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देकर 166 लोगों को आर्थिक रुप से पुनर्वास किया गया है। जिनके बीच में अभी तक 25 लाख 47 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिया गया है। हमारा उद्देश्य जालौन जिले के सभी दृष्टिहीन लोगों को जागरूक करना है और उनको आत्मनिर्भर बनाना है। संस्था के ऑफिसर सुरेश चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांग लोगों को कानून के बारे में जानकारी का अभाव है। इसी कारण दिव्यांगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है तथा दिव्यांगों के प्रति लोगों की सोच भी विकसित नहीं है। उन्होंने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में विस्तार से बताया जिससे दिव्यांगों को काफी जानकारी हुई। डॉ प्रेम प्रताप सिंह डीपीएम एनआरएचएम ने कहा की प्रबल इच्छा शक्ति से जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल तथा एथलीट अरुणिमा सिन्हा का उदाहरण दिया और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जैसे आज कुछ दृष्टि बाधित लोगों ने इस कार्यक्रम में भी अपना हुनर दिखाया वैसे ही आप सब लोग भी कर सकते हैं। मन से मत हारिए सब कुछ संभव है। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी सुधांशु शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के समापन के उपरांत 100 नेत्रहीन महिलाओं एवं पुरुषों को कम्बल, भोजन तथा पानी की बोतल भेंट की गई। कार्यक्रम में अतिथिगण के रूप में डा0 घनश्याम अनुरागी (पूर्व सांसद) अध्यक्ष जिला पंचायत जालौन, रविकांत द्विवेदी प्रतिनिधि स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मँत्री भारत सरकार, पँन्डित श्रवण कुमार द्विवेदी शिक्षा बिद, डा0 प्रेम प्रताप सिंह जिला प्रबंधक एन.आर.एच.एम. श्रीमती मीनू मिश्रा सदस्य किशोर न्याय वोर्ड, श्रीमती सुशीला जी अध्यक्ष बुन्देलखण्ड महिला सँस्थान आदि लोग उपस्थित रहे। ए.आई.सी.बी.दिल्ली एवं समस्त अतिथिगणों का आभार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *